फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखा : वजिय इंदर सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने शुक्रवार को कहा कि जिले के 17 सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता संग्राम वीरों और शहीदों के नाम पर होंगे। इन जिलों में संगरूर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, एसबीएस नगर, तरनतारन, अमृतसर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब के सरकारी स्कूल शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान इन स्कूलों का नाम बदलने का फैसला लिया गया था।
जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संगरूर जिले के चार स्कूलों के नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखे गए हैं जिनमें सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल धूरा का नाम बदलकर गदरी बाबा ठाकुर दास जी सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल धूरी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मगढ़ का नाम शहीद सिपाही स. मुकुंद सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मगढ़, सरकारी माध्यमिक स्कूल कलौदी का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी स. बाजा सिंह सरकारी माध्यमिक स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाहड़ का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी हरनाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाहड़ रखा गया है। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि जालंधर जिले में भी सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन का नाम स्व. लाला जगत नारायण सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह सरकारी हाई स्कूल कंडाला जिला एसएएस नगर का नाम शहीद नायक गज्जण सिंह सरकारी हाई स्कूल कंडाला रखने को मंजूरी दी गई है। इस तरह जिला लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हांस कलां का नाम शहीद उत्तम सिंह हांस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांस कलाँ और लुधियाना जिले के ही सरकारी माध्यमिक स्कूल बद्दोवाल का नाम बदलकर शहीद सिपाही सुखदेव सिंह सरकारी माध्यमिक स्कूल बद्दोवाल रखा गया है।
इसी तरह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलेहाना जिला पटियाला का नाम स्वतंत्रता सेनानी बंता सिंह धालीवाल सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कलेहाना, सरकारी प्राथमिक स्कूल बिलासपुर, जिला होशियारपुर का नाम शहीद अमनदीप सिंह सरकारी प्राथमिक स्कूल बिलासपुर, सरकारी सीनियर सेकंडरी गोबिंदपुरा जिला एसबीएस. नगर का नाम देश भक्त मास्टर काबल सिंह मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल गोबिंदपुरा और एसबीएस नगर के ही सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल गोसल का नाम बदलकर बब्बर दलीप सिंह सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल रखा गया है।
इसी तरह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के) चोहला साहिब जिला तरन तारन का नाम लांस नाइक शहीद शिंगारा सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के) चोहला साहिब रखा गया। सिंगला ने बताया कि जिला अमृतसर के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल भकना कलां का नाम शहीद गुर साहिब सिंह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लोपोके अमृतसर का नाम शहीद भाई मेवा सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल लोपोके, सरकारी माध्यमिक स्कूल मौड़े अमृतसर का नाम नामधारी शहीद हाकम सिंह सरकारी माध्यमिक स्कूल मौड़े और फतेहगढ़ साहिब जिले के सरकारी हाई स्कूल अजनेर को शहीद तारा सिंह सरकारी हाई स्कूल अजनेर रखा गया है। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि विभिन्न जिलों के कई अन्य स्कूलों का नाम भी शहीदों और स्वतंत्रता संग्रामियों के नाम पर रखा गया है जिन्होंने देश की खातिर अनूठी वीरता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें