फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को हरा भरा करने के लिए लगाए जा रहे है पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। प्रदूषण के मामलों में देश के चुनिंदा शहरों में शुमार पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना को हरा भरा बनाने के लिए मानसून सीजन के दौरान प्रशासन के जन सहयोग से जुलाई माह में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान सवा चार लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

लुधियाना के टाइगर सफारी से इस एक माह तक चलने वाले वन महोत्सव की शुरूआत पौधे लगा कर की गई। इस अवसर पर मौजूद डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि जिले को हरा भरा बनाना ही प्रशासन का मकसद है। मानसून सीजन के दौरान प्रशासन वनों के तहत रकबा बढ़ाने की कवायद में लगा है। इसी के चलते यह मुहिम शुरू की गई है।
प्रशासन की देख रेख में पौधे पंचायती जमीनों, गांव के छप्परों के आसपास की पट्टियों, सड़कों के किराने, शिक्षण संस्थानों, सेहत संभाल केंद्रों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति वन विभाग से आई हरियाली ऐप के मार्फत मुफ्त में पौधे हासिल कर सकता है। पिछले साल इस ऐप के जरिए लोगों को अस्सी हजार पौधे बांटे गए थे। डीसी ने कहा कि प्रशासन तीन साल तक पौधों की देखभाल करेगा। उनकी संभाल को यकीनी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पौधों को अनुकूल स्थानों पर लगाने के लिए तवज्जो दी जा रही है, ताकि वे बेहतर ढंग से फल फूल सकें। उधर, भारतीय स्टेट बैंक ने भी भरोसा दिलाया है कि वह भी इलाके में अगले दस दिन के भीतर 2.15 लाख पौधे लगाएगा। पौधे लगाने के लिए विभिन्न एनजीओ, शिक्षण संस्थाएं, औद्योगिक इकाईयों, सामाजिक संगठनों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें