फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से बैठक के आश्वासन पर मरणव्रत खत्म

Sat, 17 Sep 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा भूख हड़ताल पर वैठी महिलाओं को जूस पिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठी पांच महिलाओं को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जूस पिलाकर व्रत खुलवाया। डॉ. चीमा ने भरोसा दिलाया कि 28 सितंबर को सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करवाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।     
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के आदेशों पर शिक्षा मंत्री डॉ. चीमा को लुधियाना भेजा गया। बीती देर रात तक भी इन दंगा पीड़ितों को मनवाने का प्रयास किया गया और मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सुरजीत सिंह की बात भी करवाई गई। शनिवार सुबह होते ही इनको यह संदेश मिल गया कि शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। 

दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरजीत सिंह समेत पदाधिकारियों की शिक्षा मंत्री के साथ शनिवार सुबह स्थानीय सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। इसमें मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर एक मांग पत्र साैंपा गया। डॉ. चीमा ने बताया कि दंगा पीड़ित परिवारों से संबंधित लटकती आ रहीं मांगों और मुश्किलों के निपटारे के लिए 28 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवा दी जाएगी। इस मीटिंग में डीसी रवि भगत समेत उच्च अधिकारी शामिल हुए। स्थानीय मिनी सचिवालय के बाहर छह दिन से दंगा पीड़ित महिलाएं मरणव्रत पर बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें