फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के दैत्य ने निगला एक और नौजवान किसान, घर में मातम

Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
किसान आत्महत्या
विज्ञापन
सिर चढ़े कर्ज और जमीन का ठेका भरने के लिए ट्रैक्टर बिक जाने के बाद गांव भैणीवाघा के एक नौजवान किसान ने वीरवार सुबह घर से बाहर जाकर जहरीली चीज निगल खुदकुशी कर ली है। जहरीली चीज निगलने के बाद उसने घर आकर बताया, इसके बाद उसको मौड मंडी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव भैणीवाघा के नौजवान किसान कुलवंत सिंह (30) के पास ढाई एकड़ जमीन है। उसकी माता बलजीत कौर ने बताया कि कपास की फसल खराब होने के बाद जमीन का ठेका भरने के लिए कुलवंत सिंह ने अपना ट्रैक्टर बेच दिया था। किसाना पर करीब चार लाख कर्ज था। इस वजह से वह परेशान रहने लगा। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह घर बाहर जाकर उसने कोई जहरीली चीज निगल ली। पता लगने पर उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुलवंत सिंह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।

उसके पिता नाजर सिंह की करीब 12 साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने मांग की है कि किसान परिवार पर चढ़े कर्ज को माफ किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से गुजारे के लिए योग्य मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें