फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: जगरांव चौक के बीचों बीच चारपाई बिछा हुई हिंदू पंचायत, कहा-हिंदुओं के साथ धक्केशाही नहीं होगी बर्दाश्त

Sun, 12 Dec 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में कुछ समय पहले पशु अवशेष मिलने के बाद से हिंदू संगठनों में काफी रोष था। एक दिन पहले ही मालेरकोटला में अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
लुधियाना में जगरांव चौक पर जुटे हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंदिरों के तोड़े जाने और पशुओं की हत्या की घटनाओं के रोष स्वरूप लुधियाना के जगरांव चौक के बीचों बीच चारपाई बिछा कर हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। हिंदू रक्षक मंच की अध्यक्षता में हुई हिंदू पंचायत में पंजाब का संत समाज भी शामिल हुआ। इस दौरान नारा दिया गया कि जो हिंदू हित की बात करेगा वहीं पंजाब पर राज करेगा। हिंदुओं के साथ धक्केशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा इंतजाम पूरे किए हुए थे। 

विज्ञापन


जगरांव पुल पर पूरी तरह से पुलिस की तरफ से घेराबंदी की गई थी। किसी को भी वाहन लेकर आने जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। हालांकि महानगर में कांग्रेस के चार मौजूदा विधायक हिंदू धर्म से हैं और इनमें से एक मंत्री हैं लेकिन एक भी विधायक मौके पर नहीं पहुंचा। कांग्रेस के जिला प्रधान अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। हिंदू समाज के लोगों ने आह्वान किया कि 2022 में उन्हीं का साथ दिया जाएगा जो हिंदुओं के हित की बात करेगा। 

महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में कुछ समय पहले पशु अवशेष मिलने के बाद से हिंदू संगठनों में काफी रोष था। एक दिन पहले ही मालेरकोटला में अवशेष मिले थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी थी। हालांकि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से इस मामले में एसआईटी भी बनाई गई थी। लेकिन हिंदू संगठन इससे संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


राजीव टंडन ने कहा कि हिंदुओं को पंजाब में दबाने की कोशिश की जा रही है। गुलाम समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई है। आज पंजाब का हिंदु सड़कों पर है और पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सभी घरों में सो रहे है, लेकिन उनसे जवाब जरूर मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी ओर धर्म की बेअबबी होती है तो मुद्दा बन जाता है। हिंदु धर्म की बेअदबी के बारे में कोई बात भी नहीं करता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोग किसी धर्म के दुश्मन नहीं है, लेकिन वे अपने धर्म का निरादर भी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि 25 दिसंबर तक कार्रवाई की जाएगी, अगर कार्रवाई नहीं होगी तो पूरे पंजाब में खंडित स्वरुप लेकर एक रथयात्रा की जाएगी और हिंदुओं को जगाया जाएगा ताकि 2022 में जो भी वोट मांगने आए वह पहले हिंदुओं के बारे में बात जरूर करे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें