फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana:कोठी में काम करने वाली युवती ने लगाया फंदा, परिवार ने किया हंगामा, पुलिस पर पथराव, कोठी मालिक पर आरोप

Wed, 11 Sep 2024 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में कोठी में काम करने वाली युवती ने वहीं अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार ने कोठी मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिवार के लोगों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
सड़क पर धरना देते मृतक युवती के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एक कोठी में काम करने वाली युवती ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही युवती के परिवार वाले वहां पहुंच गए। परिवार वालों ने कोठी मालिक पर कई तरह के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार मानने को राजी नहीं हुआ और सर्किट हाऊस के पास फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। वहां ट्रैफिक जाम हो गया। a

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और उनके साथियों ने पुलिसकी धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया और कई नौजवानों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई जरुर करेगी। थाना डिविजन पांच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


महानगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था में बतौर पदाधिकारी सेवा निभाने वाले मनीष कुमार की पक्खोवाल रोड पर कोठी है और युवती वहीं पर काम करती थी। घर में साफ सफाई और घरेलू काम करने के बाद युवती वहीं एक कमरे में रहती थी। बुधवार की सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो मनीष की पत्नी उसे बुलाने गई। अंदर से दरवाजा बंद था। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर युवती का शव लटक रहा था। इसके बाद युवती के परिवार को सूचना दी गई। 
युवती का परिवार ने कोठी मालिक पर ही आरोप लगाए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वह रोड जाम करने के लिए पहुंच गए। काफी समय तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और रोड जाम कर दिया गया। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों और अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की गई। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी जतिन बंसल ने बताया कि परिवार को भरोसा देने की कोशिश की गई थी कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी। मगर परिवार ने धरना प्रदर्शन किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई जरुर की जाएगी। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि युवती का फोन भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही पूरा मामला क्लीयर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें