फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में लड़की से चार युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। बरनाला में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे अगवा कर चार युवक अज्ञात जगह पर ले गए थे। वहां चारों ने उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं शोर मचाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। जबकि, डीएसपी सिटी राजेश स्नेही ने बताया कि पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस कारण उसने अभी बयान नहीं दर्ज करवाए हैं। मेडिकल के बाद उसके बयान के मुताबिक ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी स्नेही ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, लड़की अपने बयान में जिनका भी नाम लिखवाएगी, उन पर मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। एसएचओ जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। चारों आरोपियों पर केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें