फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन: पंजाब से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चलेंगी चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समय, दिन व रूट तय

Wed, 23 Oct 2024 06:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

त्योहारी दिनों में यात्रियों सुविधा व बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। चार स्पेशल ट्रेनें जो पंजाब के अलग-अलग स्टेशन से चलेंगी। सभी ट्रेनें पूर्वोतर राज्यों के लिए चलाई गई हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर लोग अपने घरों तक बिना किसी परेशानी के सफर करे, इस उद्देश्य के साथ उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। त्योहारी दिनों में यात्रियों सुविधा व बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू तवी-हावड़ा, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामख्या, अमृतसर-सहरसा और अमृतसर-दरभंगा के बीच 4 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी, हाल्ट स्टेशन, दिन और फेरों को संख्या तय हो चुकी है। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों में जम्मू तवी-हावड़ा-जम्मू तवी (04608/04607) फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित ट्रेन कुल 4 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 30 अक्तूबर व 04 नवंबर को रात्रि 20:20 बजे जम्मू तवी से चलकर दो दिन बाद दोपहर 13.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी और वापसी दिशा में 01 व 06 नवंबर को रात्रि 23:45 बजे हावड़ा चलकर दो दिन बाद दोपहर 15:20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

इसी तरह से कटड़ा-कामख्या-कटड़ा फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित ट्रेन (04680/04679) अप और डाउन के कुल 04 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 28 अक्तूबर व 02 नवंबर को शाम 18:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान करके दो दिन बाद रात्रि 21:00 बजे कामख्या पहुंचेगी और वापसी दिशा में 31 अक्तूबर व 05 नवंबर को सुबह 06:00 बजे कामख्या से प्रस्थान करके दो दिन बाद सुबह 06:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं अमृतसर-सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित ट्रेन (04662/04661) भी कुल 04 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 29 अक्तूबर व 03 नवंबर को रात्रि 20:10 बजे अमृतसर से प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 05:00 बजे सहरसा पहुंचेगी और वापसी दिशा में 31 अक्तृबर व 05 नवंबर को सहरसा से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद शाम 18:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अंबाला छावनी-दरभंगा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित ट्रेन (04520/04519) अप और डाउन के कुल 02 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 25 अक्तूबर को शाम 19:00 बजे अंबाला छावनी से प्रस्थान करके अगले दिन शाम 19.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी और 26 अक्तूबर को रात्रि 21:30 बजे दरभंगा से प्रस्थान एक दिन बाद सुबह 06.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें