फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे की होम डिलीवरी: बाप-बेटा गिरफ्तार, टेंपो में था 16 क्विंटल चूरापोस्त, पुलिस के सामने उगला सच

Wed, 23 Oct 2024 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पंजाब में बाप बेटा नशे की होम डिलीवरी करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई है। दोनों पिता-पुत्र एक टेंपो में नशे की खेप भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। लुधियाना के जगरावं में पुलिस ने दो नशा तस्कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनका एक साथ फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी बाहरी राज्यों से सस्ते रेट पर भारी मात्रा में चूरापोस्त लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। लुधियाना देहात की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से 16 क्विंटल 20 किलो चूरापोस्त व भार खींचने वाली गाड़ी (टेंपो) बरामद की। आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द, गुर-लवलीन सिंह उर्फ गैरी व बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी भिंडर खुर्द के रूप में हुई है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि डीएसपी जसजोत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाहरी राज्यों से बड़े स्तर पर चूरापोस्त लाकर पंजाब के दो जिलों में सप्लाई करते हैं जोकि जगरांव व मोगा एरिया में अपने ग्राहकों को होम डिलीवरी माल की सप्लाई करते हैं, इस समय आरोपी पिता-पुत्र दोनों टेंपो में भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर गांव गालिब कलां के नजदीक बंद पड़े लुक वाले प्लाट में खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इनका तीसरा साथी जगरूप सिंह मोगा एरिया में ग्राहकों के साथ राब्ता कायम करने के लिए और रुपये एडवांस लेने गया हुआ है।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर पिता-पुत्र को चूरापोस्त से भरी गाड़ी समेत पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी से 20 गट्टू व प्लाट में बने शैड से 61 गट्टू बरामद कर लिए। इनका कुल वजन 16 क्विंटल 20 किलो निकला। पुलिस ने दोनों पर थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी जगरूप सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी तलाश करता था ग्राहक
जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक की गई पूछताछ में आरोपी पिता-पुत्र ने बताया कि वह बाहरी राज्यों से सस्ते रेट पर चूरापोस्त लेकर आते थे जबकि आरोपी जगरूप सिंह उनके माल की सप्लाई के लिए ग्राहकों की तलाश करता था। आरोपी उन तस्करों की तलाश में होता था जोकि नकद पैसे देने के साथ एक साथ भारी मात्रा में चूरापोस्त ले सकें। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का पिछला ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है लेकिन पुलिस आरोपियों के मोबाइलों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों से चूरापोस्त खरीदने वाले अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें