फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना जामा मस्जिद पुहंचे पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह वीरवार को लुधियाना की एतिहासिक जामा मस्जिद पुहंचे। उन्होंने मरहूम शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के निधन पर उनके परिजनों के साथ दुख सांझा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मरहूम शाही इमाम के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए कहा की शाही इमाम एक दृढ़ संकल्प और भाईचारा का स्वभाव रखते थे। उन्होंने अपना जीवन पंजाब के लोगों के लिया समर्पित किया। उनके साथ जितना प्यार मुसलमानों का था उस से कहीं ज्यादा दूसरे धर्मों के लोग उनको सम्मान देते थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा की यह देश को प्यार करने वाला वो परिवार है जिस ने स्वतंत्रता संग्राम में आगे बढ़ के बलिदान दिया है। उन्होंने नव नियुक्त शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह भी अपने पिता की तरह सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान शाही इमाम के मुख्य सचिव मोहम्मद मुस्तकीम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें