फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी धुंध में पांच वाहन टकराए, 12 घायल

विज्ञापन
भवानीगढ़ के गांव चन्नों के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस । - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। धुंध के कारण सोमवार की सुबह बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव चन्नों के पास एक पीआरटीसी बस टैंकर से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही दो कारें, एक तेल का कैंटर भी दुर्घटना ग्रस्त वाहनों से जा टकराया। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को भवानीगढ़ और पटियाला के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस में तैनात हवलदार राजिंदर सिंह ने बताया कि मलोट से चंडीगढ़ के लिए चली एक पीआरटीसी बस गांव चन्नों के कट से यू टर्न लेकर भवानीगढ़ की तरफ मुड़ रहे एक ट्राले से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले में फंसी बस को क्रेन की सहायता से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाझाड़ व चन्नो पुलिस के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान बस चालक बलविंदर सिंह और कंडक्टर सुरिंदर कुमार, अमरजीत सिंह (40) निवासी बरनाला, बलविंदर सिंह (60) निवासी बठिंडा, इशिता (18) निवासी संगरूर, हरमनदीप कौर निवासी हरदित्तपुरा, चतिंन कौर निवासी संगरूर और अजैब सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें