संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। मोहल्ला झुटीका में रहने वाली विवाहिता ने सोमवार को घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान निशा पत्नी संदीप कुमार के तौर पर हुई है। मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने शव को समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। संस्था के सदस्य संदीप गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर साथियों के थाना कोतवाली पुलिस की हाजिरी में शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
निशा दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। करीब सात वर्ष पहले निशा का पति उसे छोड़कर चला गया था। मृतका के भाई रोहित ने बहन के ससुराल परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसएचओ दलजीत सिंह का कहना है मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।