फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जमीन विवाद के चलते व्यक्ति पर फायरिंग, दंपती पर मामला दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। गांव पूहला में जमीन विवाद के चलते एक दंपती ने मिलकर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। हादसे में पीड़ित व्यक्ति बाल-बाल बच गया। मामले में थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी दंपती पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर प्रीतपाल सिंह निवासी गांव पूहला ने बताया कि बीती 3 सितंबर को आरोपी चमकौर सिंह व उसकी पत्नी कुलविंदर कौर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उसे जान से मार देने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं आरोपी दंपती ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। इसकी वजह जमीन विवाद है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी दंपती पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी दंपती को काबू कर लिया है, लेकिन पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें