फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: धुआं-धुआं हुए प्रशासन के आदेश, लुधियाना में देर रात चले पटाखे

Tue, 25 Oct 2022 05:41 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना जमालपुर के एएसआई हरभेल सिंह ने बताया कि देर रात मुंडियां के 33 फुटा रोड स्थित राम नगर में पटाखे चलाए जाने की आवाजें आईं। अब अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। थाना मोती नगर पुलिस ने बताया कि शेरपुर कलां इलाके में देर रात पटाखे चलाए गए।
विज्ञापन
लुधियाना में जमकर चले पटाखे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में रात आठ बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी मगर लुधियानवियों ने प्रशासन के आदेश को पूरी तरह से ठेंगा दिखाया और धज्जियां उड़ा देर रात तक पटाखे चलाने में व्यस्त रहे। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया था कि दो घंटे की प्रशासन ने अनुमति दी है लेकिन इसके बाद अगर कोई पटाखा जलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इसके तहत पुलिस को पटाखा जलाने वाले तो मिले नहीं मगर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी गई। कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 11 थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अब पुलिस जांच करने में जुटी है कि देर रात तक पटाखें जलाने वाले लोग कौन थे। कानून की धज्जियां उड़ाने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी।

थाना साहनेवाल पुलिस ने बताया कि सोमवार रात साहनेवाल बाजार में पटाखे चलाए जा रहे थे। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने बताया कि देर रात जमालपुर की गोल मार्केट और फोकल प्वाइंट में पटाखे चलाए गए। इसके चलते अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। थाना जमालपुर पुलिस ने बताया कि मुंडियां के 33 फुटा रोड स्थित राम नगर में पटाखे चलाए जाने की आवाज आती रही।
विज्ञापन


थाना जमालपुर के एएसआई हरभेल सिंह ने बताया कि देर रात मुंडियां के 33 फुटा रोड स्थित राम नगर में पटाखे चलाए जाने की आवाजें आईं। अब अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। थाना मोती नगर पुलिस ने बताया कि शेरपुर कलां इलाके में देर रात पटाखे चलाए गए, जिसके चलते अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।

थाना मोती नगर पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शेरपुर खुर्द इलाके में देर रात पटाखे चलाए गए। इसके चलते अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। थाना साहनेवाल पुलिस ने बताया कि सम्राट कालोनी और मक्कड़ कालोनी इलाके में देर रात पटाखे चलाए जाने के चलते अज्ञात लोगों को नामजद करके उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें