बठिंडा-मानसा हाईवे पर स्थित गांव माईसरखाना के पास पंजाबी ढाबे में आग लगने से दो व्यक्ति झुलस गए।
इनमें एक व्यक्ति मोमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मुहम्मद रजान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुहम्मद शाह पंजाबी ढाबे को किराए पर लेकर चला रहा है। मंगलवार शाम को करीब 9 बजे मुहम्मद रजान और मोमन ढाबे में मौजूद थे।
इस दौरान शार्ट सर्किट होने से ढाबे में पड़े तेल को आग लग गई। आग ने मुहम्मद रजान और मोमन को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ समय बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उक्त दोनों व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए थे। उनको तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान मोमन की मौत हो गई। मुहम्मद रजान का इलाज चल रहा है। थाना मौड़ ने मुहम्मद रजान के बयान पर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।