आग बुझाता दमकल विभाग का कर्मी। संवाद
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। दरेसी के शाही दवाखाना वाली गली में स्थित होजरी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। होजरी में रखा कपड़ा और मशीनें जल गईं और इमारत का एक हिस्सा भी गिरा है। आगजनी में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग सुबह सात बजे लगी थी, जिसे करीबन दस बजे तक बुझाया जा सका।
इलाके के लोगों को आगजनी के बारे में मालिक को फोन किया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच पर दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जिस इमारत में आग ली थी वह दो मंजिला हैं और आग भी दूसरी मंजिल पर ही लगी थी।
आग इतनी तेजी से बड़ी कि दीवारों में दरारें आ गईं और दूसरी मंजिल का लेंटर गिर गया है। शाही दवाखाना की उक्त गली जिसमें आग लगी वह बेहद तंग गली है। इस कारण गली के अंदर दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही थी। इसके चलते गली में 250 मीटर तक पाइप बिछानी पड़ी।