फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायकोट के 66 केवी सब स्टेशन के पावर ग्रिड में लगी आग

Tue, 15 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
रायकोट पॉवर ग्रिड में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायकोट के 66केवी सब स्टेशन के ग्रिड में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग लगने के कारण सब स्टेशन से सप्लाई होने वाली बिजली प्रभावित हुई वहीं पावरकॉम विभाग का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सब स्टेशन के पिछली तरफ स्थित पावर ग्रिड में लगे बीस मैगाहर्ट्ज के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही समय में आग इतनी फैल गई कि नजदीक वाले ट्रांसफार्मर को भी खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पावरकॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी हलवारा एयर फोर्स स्टेशन से पहुंची, लेकिन तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए वह असफल रही। इसके बाद जगरांव फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग की घटना की सूचना मिलते ही थाना मुख्य मोहन दास और एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन भी मौके पर पहुंचे। एक्सईएन अमरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर में लगे बुश फटने की वजह से आग लगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आग लगने से पावर सप्लाई के प्रोटेक्शन तार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें