फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल एक्सपो में दिखेगी आधुनिकता की झलक

Tue, 15 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में साइकिल प्रर्दशनी के वारे वैठक करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के लु‌धियाना में 18 से बीस मार्च तक साइकिल, फिटनेस और आउटडोर स्पोर्ट्स एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जगरांव पुल के पास दुर्गा माता मंदिर के सामने ग्राउंड में होने वाली इस एक्सपो में आधुनिकता की झलक देखने को मिलेगी। इस एक्सपो के जरिए साइकिलिंग और फिटनेस को प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सपो में देश विदेश के 120 साइकिल, पार्ट्स और मशीनरी निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ऑल इंडिया साइकिल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा), यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल फेडरेशन (फिको) सहयोग कर रहे हैं। देश के पहले बीस स्मार्ट शहरों की सूची में लुधियाना को शुमार किया गया है।

प्रदूषण कम करने के लिए एक्सपो में खास तौर पर ई-रिक्शा और ई-बाइक को लांच और प्रमोट किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें हीरो साइकिल्स से एसके राय, एवन साइकिल्स के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा, फिको के गुरमीत कुलार, केके सेठ, यूसीपीएमए के चरणजीत विश्वकर्मा और अवतार सिंह भोगल समेत कई साइकिल उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उद्यमियों ने दावा किया है कि एक्सपो में तीन दिन के दौरान एक लाख लोग आएंगे। एक्सपो में साइकिल ट्रैक बना कर साइकिलिंग को प्रमोट किया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग के जरिए सेहत संभाल का प्रयास होगा। शो में विभिन्न निर्माता साइकिल के नए मॉडल लांच करेंगे।          

इस एक्सपो के लिए एनएसआईसी से 67 सदस्यों को साइकिल के स्टाल लगाने के 25 लाख रुपये की सब्सिडी और एमएसएमई की ओर से फिटनेस प्रोडक्ट के स्टाल लगाने वालों को 2.25 लाख रुपय की सब्सिडी दी जा रही है। जगरांव पुल के पास दुर्गा माता मंदिर के सामने ग्राउंड में होने वाली इस एक्सपो में आधुनिकता की झलक देखने को मिलेगी। इस एक्सपो के जरिए साइकिलिंग और फिटनेस को प्रमोट किया जाएगा।

एक्सपो में देश विदेश के 120 साइकिल, पार्ट्स और मशीनरी निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ऑल इंडिया साइकिल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा), यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल फेडरेशन (फिको) सहयोग कर रहे हैं। देश के पहले बीस स्मार्ट शहरों की सूची में लुधियाना को शुमार किया गया है। प्रदूषण कम करने के लिए एक्सपो में खास तौर पर ई-रिक्शा और ई-बाइक को लांच और प्रमोट किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

इसमें हीरो साइकिल्स से एसके राय, एवन साइकिल्स के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा, फिको के गुरमीत कुलार, केके सेठ, यूसीपीएमए के चरणजीत विश्वकर्मा और अवतार सिंह भोगल समेत कई साइकिल उद्यमी मौजूद रहे। उद्यमियों ने दावा किया है कि एक्सपो में तीन दिन के दौरान एक लाख लोग आएंगे। एक्सपो में साइकिल ट्रैक बना कर साइकिलिंग को प्रमोट किया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग के जरिए सेहत संभाल का प्रयास होगा। शो में विभिन्न निर्माता साइकिल के नए मॉडल लांच करेंगे।   
       
इस एक्सपो के लिए एनएसआईसी से 67 सदस्यों को साइकिल के स्टाल लगाने के 25 लाख रुपये की सब्सिडी और एमएसएमई की ओर से फिटनेस प्रोडक्ट के स्टाल लगाने वालों को 2.25 लाख रुपय की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें