फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala News: नहरी पानी पर हुआ विवाद, चाकू मारकर की व्यक्ति की हत्या, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 12:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

धनौला थाने के प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुख्तियार सिंह और उसके बेटे भूपिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के कस्बा धनौला में नहरी पानी की बारी को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते पिता-पुत्र ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के भाई बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई बिट्टू सिंह (35) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अकालगढ़ कोठे प्राचीन हनुमान मंदिर (धनौला) ठेके की जमीन पर खेती करता था।

विज्ञापन


गुरुवार करीब 11 बजे वह अपने धान के खेत में नहर का पानी लगा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी भूपिंदर सिंह और उसके पिता मुख्तियार सिंह भोला का नहर के पानी को लेकर बिट्टू सिंह से झगड़ा हो गया। इस बीच खेत के मालिक ने भी इस झगड़े को रोकने की कोशिश की लेकिन झगड़े के दौरान पिता-पुत्र ने बिट्टू सिंह के पेट में चाकू घोप दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत मालिक सुखदेव सिंह ने बताया कि बिट्टू सिंह और मुख्तियार सिंह के बीच नहर के पानी को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे समझाकर सुलझा लिया था लेकिन बाद में मुख्तियार सिंह ने दोबारा लड़ाई को ललकारा और हाथापाई की। धनौला थाने के प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुख्तियार सिंह और उसके बेटे भूपिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें