फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्कूटी सवार बुजुर्ग को 15 फुट घसीटते ले गई बस, हुई दर्दनाक मौत, चालक मौके से भागा

Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी और हादसा देख मौके से फरार हो गया। लोगों ने बस घेर ली और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर रोड पर स्कूटी सवार बुजुर्ग को गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस 15 फुट तक घसीटते ले गई। हैरानी की बात यह है कि जब टक्कर लगने से बुजुर्ग नीचे गिरा तो चालक ने बस रोकने के बजाय उसे और तेज कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिल रोड निवासी चरणजीत सिंह (71) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी और हादसा देख मौके से फरार हो गया। लोगों ने बस घेर ली और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चरणजीत सिंह स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस गुजर रही थी, जिसने उन्हें टक्कर मार दी। चरणजीत नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। चालक ने बस भगाई तो बुजुर्ग घसीटता चला गया। शव के टुकड़े तक हो गए थे। राहगीरों ने शोर मचाया तो बस चालक ने बस धीरे की। जब तक लोग चालक को काबू कर पाते वह फरार हो चुका था। थाना सराभा नगर के एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें