फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का किसानों ने किया विरोध, पुलिस बैरिकेड तोड़े

विज्ञापन
लुधियाना स्थित सर्किट हाउस में पहुंचने भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का विरोध करने जाते किसा - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
लुधियाना स्थित सर्किट हाउस में पहुंचने भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा को वीरवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही किसान नेताओं को पता चला कि अश्वनी शर्मा सर्किट हाउस में बैठक करने पहुंच रहे हैं। किसान नेता फिरोजपुर रोड पर एकत्र होना शुरू कर गए। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए सिंधवा कैनाल पर बैरिकेडिंग कर दी, ताकी कोई किसान सर्किट हाउस तक न पहुंच सके। किसान नेता किसी तरह पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस से कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें दोबारा घेर लिया। फिलहाल अश्वनी शर्मा सर्किट हाउस में बैठक कर रहे थे, जबकि किसान धीरे-धीरे बढ़ने लगे। किसान नेताओं का साफ कहना है कि भाजपा नेताओं का हर हाल में विरोध किया जाएगा, जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, तब तक भाजपा नेताओं का इसी तरह घेराव करेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पार्टी की बैठक लेने के लिए जालंधर पहुंचे थे। यहां पर उन्हें किसानों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
वीरवार बाद दोपहर अश्वनी शर्मा की तरफ से लुधियाना के सर्किट हाउस में पार्टी बैठक का बुलाई गई थी। इसकी खबर किसान नेताओं को लग गई, वह धीरे धीरे वेरका मिल्क प्लांट के पास एकत्र हो गए। पुलिस ने सर्किट हाउस के चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया, ताकी कोई किसान उस तरफ न आ सके। लेकिन किसान नेता किसी तरह पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ कर सर्किट हाउस के पास पहुंचने में कामयाब हो गए। लेकिन सर्किट हाउस के बाहर तक कोई नहीं पहुंच सका। क्योंकि किसान नेताओं की संख्या कम थी, किसान नेता अपने अन्य साथियों का इंतजार करते रहे। ताकी संख्या बढ़ने पर किसी तरह सर्किट हाउस का घेराव किया जा सके। देर शाम समाचार लिखे जाने तक अश्वनी शर्मा यूथ भाजपा नेताओं के साथ बैठ करते रहे। सूत्रों के अनुसार वह रात को यहीं पर ठहरने वाले हैं। पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा चक्र कड़ा कर रखा है, ताकी कोई सर्किट हाउस के अंदर घुस न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें