भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा कि न तो उन्हें कोई सीएम पद की ऑफर आई है और न ही वह आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में आने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।
राजेवाल ने बताया कि पंजाब के कुछ टोल प्लाजा ऐसे है जहां पर रेट काफी बढ़ा दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसान अंदोलन के दौरान आम लोगों का किसानों को काफी साथ मिला है। इसलिए किसान नहीं चाहते कि उनकी वजह से आम लोगों की जेब पर कोई फर्क पड़े। उन्होंने कहा कि जब तक टोल प्लाजा वालों द्वारा बढ़ाए गए रेट वापिस नहीं किए जाएंगे तब तक टोल प्लाजा नहीं चलने दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बाकी किसान जत्थेबंदियों की इस मामले में मीटिंग भी है जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि जानकारी यह है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें सीएम पद का ऑफर दिया गया है तो उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में आने पर विचार नहीं किया है। बाकी न तो वह सीएम पद की दौड़ में हैं और न ही आप की तरफ से उनके साथ कोई संपर्क किया गया है। वह खुद भी किसी से कोई संपर्क नहीं कर रहे। किसान अंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि चुनावों में भाजपा के साथ देने पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा।