फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जाली फर्म बना हवाले के पैसों से काटते थे बिल, दो भाई नामजद

Tue, 01 Oct 2024 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल रोड पर बना रखा था आरोपियों ने अपना दफ्तर
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर किया मामला दर्ज, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जाली फर्म बनाकर हवाले का कारोबार करने वाले लोगों के साथ मिलीभगत कर जाली बिलों का कारोबार करने वाले दो भाइयों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर थाना डिवीजन छह की पुलिस में राम नगर निवासी मनी बंसल और छावनी मोहल्ला निवासी बाभिव बंसल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े खुलासे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी मनी और उसके भाई ने मिलकर गिल रोड पन्ना सिंह पकौड़े वाले की दुकान के पीछे वाली साइड पर दफ्तर बना रखा है। आरोपी मनी और उसका भाई बाभिव बंसल जाली फर्म तैयार करते हैं। आरोपी इन जाली फर्म के नाम पर हवाले का कारोबार करने वालों से मिलीभगत कर जाली बिलिंग का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जाली बिल तैयार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाते थे और सीधे-सीधे सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस के मुताबिक जब सूचना मिली तो इस मामले की पहले जांच की गई। जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन छह में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दफ्तर में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें