फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर रॉड से हमलाकर फोरमैन को मार डाला, बचने के लिए आरोपी ने रचा ये ड्रामा

Wed, 08 Jul 2020 05:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

थाना डिवीजन छह के गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में मंगलवार की रात सिलाई मशीन फैक्ट्री के कर्मचारी ने फोरमैन के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने ड्रामा रचा कि मृतक के दोस्त उसे मिलने आए थे। जिन्होंने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

विज्ञापन

 

पुलिस ने जांच के बाद मृतक दविंदर सिंह उर्फ बचन (40) का शव पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी नाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान

विज्ञापन


एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला था। यहां पर वह नीतू मैकेनिकल वर्क्स में बतौर फोरमैन काम करता था। वह फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में ही रहता था और बाकी साथी कर्मचारी भी आसपास बने कमरों में रहते थे।

विज्ञापन

दो दिन पहले कर्मचारी नाना शराब पीने के बाद फैक्ट्री आ गया। इसका दविंदर ने काफी विरोध किया और उसे डांटकर फैक्ट्री से जाने को कह दिया। नाना इसी बात की रंजिश पाल बैठा था। मंगलवार की रात उसने कमरे में बैठे दविंदर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से दो तीन वार किए। इससे दविंदर वहीं पर बेहोश हो गया।
 
कुछ समय बाद नाना ने खुद ही शोर मचा दिया कि दविंदर के दो दोस्त उससे मुलाकात करने आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। दविंदर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही नाना वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नाना की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें