मृणाल धूलिया आयुर्वेदिक विवि के निलंबित कुलपति मृत्युंजय मिश्रा का खास आदमी था। दिसंबर 2018 में जब मृत्युंजय को विजिलेंस ने गिरफ्तार कियातो उसनेे तमाम राज खोले। इसके बाद ही मृणाल पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
डोईवाला में भी दर्ज है मुकदमा, ढाई हजार का इनामी
धूलिया के खिलाफ डोईवाला थाने में भी मुकदमा दर्ज है। आयुर्वेदिक पंचकर्म कोर्स कर रहे छात्रों ने कोर्स कराने के नाम पर पैसे लेने और डिग्री न देने का आरोप लगाया था। इस मुकदमे में धूलिया की पत्नी योगिता धूलिया भी मुल्जिम है। पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।