फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेडलाइन बीत जाने के बाद भी एलिवेटेड रोड व सराभा नगर रेलवे ब्रिज का निर्माण धीमा, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। स्मार्ट सिटी इन दिनों उलझी सिटी नजर आती है। वजह है लुधियाना के मुख्य मार्गों पर एलिवेटिड रोड व रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही देरी। देरी के कारण सड़कों पर जाम लग रहे हैं। इस वजह से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि लुधियाना के सराभा नगर के नजदीक फिरोजपुर रेलवे लाइन रेलवे ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज और फिरोजपुर-लुधियाना रोड पर एलिवेटिड रोड बनाने का काम चल रहा है। यह सभी प्रोजेक्ट कछुआ चाल से चल रहे हैं। डेडलाइन बीत जाने के बाद भी प्रोजेक्ट के निर्माण में देरी के कारण शहर में ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस वजह से लोगों का यहां से आना जाना मुश्किल होता जा रहा है। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन कुछ खास नहीं कर पा रहे।
सराभा नगर के नजदीक फिरोजपुर रेलवे लाइन पर बन रहा रेलवे अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज का शिलान्यास 2018 में पूर्व की कांग्रेस सरकार में लोकल बॉडी मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू और विधायक भारत भूषण आशू ने किया था। दो साल में बनने वाला ब्रिज अभी तक नहीं बन पाया। 124 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का रेलवे और निगम में 30 जून 2021 में बनाकर देने का करार हुआ था। दोनों ने मिलकर अपने-अपने हिस्से बनाने थे। यह टाइम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

सराभा नगर शहर के अंदरूनी बड़े हिस्सों से जुड़ता है। सराभा नगर से रेलवे लाइन के उस पार पक्खोवाल रोड के आसपास बड़ी ही घनी आबादी रहती है। इसके अलावा फिरोजपुर रोड, भाई वाला चौक मॉडल टाउन से लिंक करती सड़क काफी व्यस्त रहती है। अभी तक रेलवे ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज का काम करीब 40 फीसदी रहता है। इसमें कम से कम 3 से 4 महीने और लग सकते हैं। ऐसे में लोगों को अभी और दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाले रोड पर बन रहा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य भी लगभग 50 फीसदी रहता है। सिंधवा कनाल से भारत नगर चौक तक का काम धीमा है। कुछ पिल्लरों पर रोड बन गई है, लेकिन अभी आरती चौक से भारत नगर चौक तक कई जगह पर पिल्लर खड़े किए जाने हैं। इस एलिवेटिड रोड के बनने के काम का उद्घाटन करीब 3 वर्ष पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। दो साल में बनकर तैयार हो जाने का दावा किया गया था, लेकिन समय तीन साल से ऊपर हो गए हैं।
सलेम टाबरी पुल भी पड़ा है बंद
बुड्ढा नाला के ऊपर सलेम टाबरी पुल बंद पड़ा है। नगर निगम ने पुल की मियाद खत्म हो जाने के बाद इसे बंद कर दिया है जबकि इसकी जगह पर नया पुल बनाया जाना था। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इस पर नया पुल नहीं बनाया जा सका। लिहाजा दूसरी ओर से निकलते एक अन्य पुल के जरिये लोग आ जा रहे हैं। सलेम टाबरी पुल रोड घंटाघर एलिवेटिड रोड से कनेक्ट है। लिहाजा दिल्ली और शेरपुर की ओर से आने वाले और जालंधर की तरफ जाने वाले लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। इसी पुल से लोग जालंधर की ओर अथवा सलेम टाबरी जाते हैं।
कोरोना ने बिगाड़ी विकास कार्यों की रफ्तार : मेयर
डेडलाइन बीत जाने के बावजूद धीमे चल रहे उक्त विकास कार्यों के सवाल पर मेयर बलकार संधू ने बताया कि कोरोना की वजह से चल रहे विकास के काम धीमे हो गए। इसी वजह से यह प्रोजेक्ट तय समय से पूरे नहीं हो पाए। कोरोना के समय में 6 माह तो लेबर ही नहीं मिली, इस वजह से काम बंद रहा। ऐसे में काम सिरे चढ़ने में समय लग रहा है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरे कर लिए जाएंगे।
पूर्व विधायक की लापरवाही के चलते हुई देरी : विधायक गोगी
पश्चिमी विधानसभा में पड़ते उक्त दोनों प्रोजेक्ट पर आप विधायक गोेगी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि पूर्व विधायक की लापरवाही के कारण यह प्रोजेक्ट अपने तय समय से नहीं बन पाए। उन्होंने कहा वे जल्द ही रेलवे मंत्री से मिलने दिल्लीजा रहे हैं ताकि सराभा नगर रेलवे ओवर ब्रिज को बनाने का काम जल्द पूरा हो सके। गोगी के मुताबिक 15 मई तक यह प्रोजेक्ट पूरे करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें