फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस’ 

Thu, 11 Aug 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसी के तहत वीरवार को सर्किट हाउस में पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करके घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस का नारा दिया। 
विज्ञापन


आशा कुमारी ने वर्करों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए किसी नेता के बजाय पार्टी के साथ खड़े रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने अकाली भाजपा समेत आम आदमी पार्टी पर भी तीखे हमले बोले। बैठक के बाद आशा कुमारी ने वर्करों के साथ एक-एक करके बातचीत कर फीडबैक लिया।

आशा कुमारी ने कहा कि पार्टी की तरफ से विधानसभा की उम्मीदवारी सिर्फ एक को मिलेगी लेकिन उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो भी कांग्रेस की जीत में अपनी मुख्य भूमिका निभाएगा कांग्रेस पार्टी में उन्हें उचित सम्मानित पद देगी।
विज्ञापन

आशा कुमारी ने कहा कि पिछले नौ साल में भाजपा अकाली गठबंधन वाली सरकार ने पंजाब प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने साफ किया कि यदि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तो तुरंत जांच कमेटी बनाकर माफिया और नशे की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि बादल व मजीठिया भी दोषी पाए गए तो उनको भी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वालों का राज अब खत्म हो रहा है, जनता ने ऐसा मन बना लिया है।  

आप के बारे में आशा कुमारी ने कहा कि जिसको पंजाब के धर्म का सही ज्ञान न हो, जो धर्म विरोधी है और जिसके विधायक तक असामाजिक, आपराधिक मामलों में शामिल हो, वे पंजाब में आने के अधिकारी नहीं हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी, विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, पवन दीवान, लीना टपारिया, केके बावा और विपिन विनायक मौजूद रहे।

इस दौरान आशा कुमारी ने कहा कि उनको पंजाबी नहीं आती, लेकिन वे वादा करती हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अपना धन्यवादी भाषण पंजाबी में ही देंगी। पंजाब में अपने प्रवास के दौरान उनका पंजाबी सीखने को लेकर भरपूर प्रयास रहेगा। अपने संबोधन के दौरान दो तीन बार आशा कुमारी ने सिखों के पावन धर्म स्थान श्री हरमंदिर साहिब को हरमिंदर साहिब कहा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें