फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएससी जवान की मौत: ड्यूटी के दौरान लगा करंट, दो बेटियों का पिता था हरविंदर, लुधियाना में कल अंतिम संस्कार

Tue, 06 May 2025 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के रहने वाले डीएससी के जवान हरविंदर सिंह की श्रीनगर में मौत हो गई। जवान को ड्यूटी के दौरान करंट लग गया था। वह एक हफ्ते से ज्यादा समय से सेना के अस्पताल में भर्ती था। 
विज्ञापन
मृतक जवान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के अंग रक्षा सुरक्षा कोर (डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स) के जवान हरविंदर सिंह (51) की श्रीनगर के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मूलरूप से जिला लुधियाना के गांव एतिआणा निवासी रिटायर्ड सूबेदार हरविंदर सिंह सेवा मुक्ति के बाद दोबारा देश की रक्षा के लिए अंग रक्षा सुरक्षा कोर में भर्ती हो गए थे। डीएससी के जवान देश के सभी सेना स्थलों और डिफेंस से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। हरविंदर सिंह को 29 अप्रैल को श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान करंट लगा था। उन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन


एतिआणा के पूर्व सरपंच लखवीर सिंह और गुरमीत सिंह गिल ने बताया कि हरविंदर सिंह पिछले एक हफ्ते से जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा था। सेना के डॉक्टर्स ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। हरविंदर सिंह का परिवार भी श्रीनगर पहुंच गया था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंच रहा है, जहां सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरविंदर सिंह मधुर स्वभाव का मालिक और मिलनसार इंसान था। हरविंदर सिंह के परिवार में बजुर्ग पिता मेजर सिंह, पत्नी बलजिंदर कौर और दो जवान बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें