गांव अतलां कलां की सपना कौर को शनिवार की रात जच्चा-बच्चा केंद्र में दाखिल करवाया गया था। सपना के परिवार वालों ने बताया कि रविवार को अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं तो स्टाफ ने वीडियो कॉल पर मिल रहे निर्देशों के तहत डिलीवरी करवानी शुरू कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मानसा के जच्चा बच्चा केंद्र में डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर दलित महिला की डिलीवरी करवाई थी। इसमें जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद परिजनों ने सोमवार को शहर में रोष मार्च निकाल कर डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघर्ष कमेटी ने जच्चा-बच्चा केंद्र के बाहर धरना लगा दिया है। नेताओं का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, अंतिम संस्कार नहीं करवाया जाएगा।
विज्ञापन
गांव अतलां कलां की सपना कौर को शनिवार की रात जच्चा-बच्चा केंद्र में दाखिल करवाया गया था। सपना के परिवार वालों ने बताया कि रविवार को अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं तो स्टाफ ने वीडियो कॉल पर मिल रहे निर्देशों के तहत डिलीवरी करवानी शुरू कर दी। डॉक्टर बोल रहा था कि जिस तरह वह बता रहा है वैसे करते रहो। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
कार्रवाई न होने पर 15 को घेरेंगे एसएसपी दफ्तर
संघर्ष कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो 15 दिसंबर को एसएसपी का घेराव किया जाएगा। मजदूर नेता भगवंत समाओं का कहना है कि डॉक्टरों ने परिवार से खाली कागजों पर मृतका के पति के हस्ताक्षर लेकर यह लिख दिया है कि मृतका को अस्थमा की बीमारी थी।
विज्ञापन
मामले की करवाई जाएगी निष्पक्ष जांच : डॉ. विजय सिंगला
पूर्व सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पीड़ित परिवार के साथ दुख सांझा किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले के निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। मानसा के सिविल सर्जन डॉ. हरिंदर शर्मा का कहना है कि सेहत विभाग जांच के बाद उपयुक्त कदम उठाएगा।