फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला : जांच के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। सेखां रोड पर क्लीनिक चला रहे एक डॉक्टर को नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग डॉ. बलविंदर शर्मा निखिल उर्फ भोला के पास दवाई लेने आई थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जांच के बहाने उसके साथ छेड़खानी की है।
विज्ञापन

डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर 500 के करीब लोग जमा हो गए। लोगों का कहना था कि डॉक्टर ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। जब पुलिस डॉक्टर को थाने ले गई तो लोग भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गए। लोगों ने कहा कि यह डॉक्टर 1990 से जहां क्लीनिक चला रहा है, जिसकी आजतक कोई शिकायत नहीं है। जब सिटी पुलिस ने डॉक्टर को माफी मांगने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह लड़की मेरी बेटी की तरह है। मैने कुछ नहीं किया है और माफी नहीं मांगूंगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें