फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला छह दिन से लापता पीआरओ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। घर से सैर करने के लिए जाने का बोलकर निकले डीएमसी अस्पताल के पीआरओ और डॉ. तेज किशन चाकू के बेटे आयुश चाकू का शव छह दिन बाद सिधवां बेट के गांव भरोवाल ग्रिड के पास मिला।
विज्ञापन

जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आयुश ने नहर में कूद कर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि आयुश चाकू 18 नवंबर की दोपहर घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वह सैर करने जा रहे हैं। जब वह नहीं लौटे तो दो दिन बाद परिजनों ने थाना माडल टाऊन में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। वीरवार को नहर में शव देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ग्रिड से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि आयुश की मानसिक हालत तीन-चार महीने से सही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें