फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने उड़ाया आधा किलो सोना: लुधियाना में ज्वेलरी की दुकान में चोरी, 48 घंटे पहले काम पर रखा था नौकर

Thu, 10 Apr 2025 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में सुनार की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने सोना चोरी कर लिया। आरोपी फरार है। सोना चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने दुकान पर हाथ साफ कर दिया। दो दिन पहले काम पर रखे नौकर ने दुकान से आधा किलो सोना चोरी कर लिया। आरोपी दो दिन पहले दुकान पर काम करने के बहाने आया था। घटना का पता उस समय चला जब दुकान के बक्से खुले थे और एक बक्से का ताला टूटा था। दुकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


थाना डिवीजन चार पुलिस ने गगनदीप कॉलोनी के रहने वाले नासिम मुदीन की शिकायत पर राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दुकान और आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

नासिम ने बताया कि वह मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है। यहां वह सोने को ढालकर गहने बनाने का काम करता है। उसके पास कई वर्कर काम करते हैं। उन्हें कुछ दिन पहले उसके दोस्त का फोन आया था। उसने कहा कि उसके पास एक कारीगर है, उसे काम पर रखवाना है। इसके बाद नासिम अपने कामों में उलझ गया। रविवार को एक शख्स उनकी दुकान पर काम के लिए आया। नासिम को लगा कि शायद इसे दोस्त ने भेजा है। उस शख्स ने अपना नाम आबीर बताया, नासिम ने उसे दुकान पर रख लिया। उसने कहा कि उसे काम नहीं आता वह पहले सीख लेगा। नासिम ने हां कर दी। इस दौरान नासिम अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने में व्यस्त हो गया। सुबह जब सभी कारीगर उठे तो देखा एक दराज का ताला टूटा हुआ था और बाकियों को खुला था। उसमें रखा करीब आधा किलो सोना, जोकि लोगों का था और गहने बनाने के लिए आया था वो गायब था। वर्करों ने नासिम को इसके बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


दो दिन से रेकी कर रहा था आरोपी नौकर
नासिम ने बताया कि आरोपी राजेश ने दो दिन सभी वर्करों और उस पर नजर रख कर रेकी की। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो उसमें आरोपी सुबह छत पर कारीगरों की पेटियों के कमरे में आता है, जहां सोना रखा है। वो पहले एक पेटी के दराज का ताला तोड़ता है और उसमें से सोना निकालकर वहां रखे लिफाफे में डाल लेता है। इसके बाद धीरे-धीरे बाकियों की चाबियां दराज से निकालकर ताला खोलकर सोना ले जाता है। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें