फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में चली दनादन गोलियां: अंदर पढ़ाई कर रहे थे बच्चे, ऊपर से निकली गोलियां, इंस्टीट्यूट मालिक को धमकी

Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आइलेट्स इंस्टीट्यूट में दनादन गोलियां चलाने के बाद बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब अंदर क्लासरूम में कई बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन
गोलियों से टूटे शीशे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में फायरिंग हुई है। लाडवा रोड स्थित आइलेट्स इंस्टीट्यूट पीआर ग्लोबल में वीरवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान भूषण कुमार के तौर पर हुई है। वह इंस्टीट्यूट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत अपनी बेटी भारती को खाना देने आया था। 

विज्ञापन


घायल तुरंत शाहाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आदेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे शाहाबाद में सनसनी फैल गई और लाडवा रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं इस गालीकांड में बड़ी वारदात भी टल गई। गोलियां क्लासरूम तक पहुंची, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे लेकिन गनीमत रही गोलियां ऊपर से गुजर गई और कोई चपेट में नहीं आया।

इंस्टीट्यूट मालिक से मांगी गई फिरौती
पुलिस ने वारदात के बाद जांच शुरू कर दी है तो वहीं बताया जा रहा है कि फायरिंग के कुछ ही समय बाद एक विदेशी नंबर से इंस्टीट्यूट के मालिक पंकुश कक्कड़ के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें उनसे फिरौती मांगी गई लेकिन इस संबंध में अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले भी आए थे हमलावर
रिसेप्शनिस्ट भारती के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक बुधवार को भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन के बहाने आए थे। घटना वाले दिन एक युवक ने काली शर्ट और सफेद कपड़ा बांधा हुआ था जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। दोनों युवकों ने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें