फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय चौधरी और सन्नी चौधरी गिरफ्तार: दोनों सगे भाइयों ने मिलकर किया कांड... अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 23 Jan 2026 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन एरिया में स्थित गांव मरिया इलाके के हैं और काफी समय से दोनों लुधियाना में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय चौधरी और उसके भाई सन्नी चौधरी के तौर पर हुई है। दोनों भाइयों ने मिलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


दोनों भाइयों ने लुधियाना की बस्ती जोधेवाल के आजाद नगर इलाके में मोबाइल फोन की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दुकान से चोरी किए विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने राकेश कुमार के बयानों पर संजय चौधरी और उसके भाई सन्नी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आजाद नगर इलाके के ही रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

एडीसीपी वन समीर वर्मा ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन एरिया में स्थित गांव मरिया इलाके के हैं और काफी समय से दोनों लुधियाना में ही रह रहे थे। 16 जनवरी को आरोपियों ने आजाद नगर इलाके में गुप्ता टेलीकॉम दुकान के ताले तोड़ कर अंदर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो आरोपियों को काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन


नशे के आदि हैं दोनों भाई
पुलिस के मुताबिक दोनों भाई नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के साथ साथ पैसा शार्टकट में कमाने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ कितने लोग है और वह चोरी का सामान किसे बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें