फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई नहीं; पीड़िता ने निगला जहर

Fri, 23 Jan 2026 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा के थाना नाथाना अधीन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के पीड़िता ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के थाना नाथाना अधीन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के पीड़िता ने जहर खा लिया था। शुक्रवार को एम्स बठिंडा में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग के साथ थाना फूल अधीन आते एरिया में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता के बयान पर थाना फूल पुलिस ने 20 दिसंबर 2025 को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


इसके बाद 23 दिसंबर को फिर से पीड़िता के पिता ने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी थाना फूल के थानेदार जगतार सिंह के साथ मिलकर उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा। लेकिन पुलिस ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो कुछ दिन पहले पीड़िता ने जहर निगल लिया। उसे उपचार के लिए एम्स बठिंडा में दाखिल करवाया गया था। इस मामले में थाना नाथाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोप था कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ता ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के रिश्तेदार अब पुलिस के खिलाफ धरना लगाने बठिंडा पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें