फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छाप दिया कनाडा का वीजा और ठग लिए सवा सात लाख रुपये, पुलिस ने एक को धरा

Tue, 20 Sep 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था।आरोपी धर्मेंद्र ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो भाइयों ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस में एक युवक के पासपोर्ट पर जाली वीजा लगाया और सवा सात रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने सलेम टाबरी के न्यू अशोक नगर निवासी विकास वर्मा की शिकायत पर मंजीत नगर निवासी बलबीर सिंह उसके भाई धर्मेंद्र सिंह, राहुल मल्होत्रा के साथ साथ तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के दोनों आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विकास वर्मा की शिकायत के मुताबिक वह अपने भांजे पीयूष को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी धर्मेंद्र से हुई। आरोपी ने उसके भांजे को अपने भाई के जरिए विदेश भेजने की बात की। आरोपियों से सवा सात लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पहले उसने 25 हजार रुपये और फिर सात लाख रुपये नकद दिए।

आरोपियों ने 22 अगस्त को उसे पासपोर्ट दिया जिस पर कनाडा का वीजा लगा हुआ था। उन्होंने उक्त वीजा चेक करवाया तो पता चला कि आरोपियों ने जाली वीजा लगवा कर दिया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कुछ साथियों के साथ मिल प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है और वहीं पर जाली मोहरें तैयार कर वीजा लगा रहे हैं। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें