फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी वारदात: नशा तस्करों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो एएसआई की हत्या

Sat, 15 May 2021 08:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव/लुधियाना (पंजाब)

सार

नशा तस्करों की सूचना मिलने पर एएसआई भगवान सिंह, एएसआई दलविंदर सिंह और उनका साथी जगरांव अनाज मंडी में पहुंचे थे, जहां फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
जगरांव में नशा तस्करों की फायरिंग में दो एएसआई की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर नशा तस्करों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगरांव की अनाज मंडी में हुई इस वारदात में सीआईए स्टाफ में तैनात दो एएसआई की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान एएसआई भगवान सिंह और एएसआई दलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नशा तस्कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी नशा तस्करों की तलाश कर रही है। मृतकों का साथी राजविंदर सिंह फायरिंग में बाल बाल बच गया। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी में नशा तस्कर एकत्र हुए हैं। सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई भगवान सिंह और दलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर नशा तस्कर एक ट्रक से कुछ सामान नीचे उतार कर कार में डाल रहे थे। मौके पर नशा तस्करों और एएसआई में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद नशा तस्करों ने एएसआई पर फायरिंग कर दी। दलविंदर सिंह जब मौके से भागने लगा तो उसे भी गोली मार दी गई। एएसआई भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल दलविंदर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। उनका साथी राजविंदर सिंह फायरिंग में बाल बाल बच गया। इस वारदात के समय कुछ युवा वहीं क्रिकेट खेल रहे थे, जब उन्होंने घटना को अपने मोबाइल में कैद करना चाहा तो नशा तस्करों ने उन पर  भी गोली चला दी। संयोग से गोली किसी युवा को नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें