फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के भाई से तीन लाख लूटे

Mon, 02 Nov 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद दो लुटेरों ने सोमवार को दिन दहाड़े इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अशोक जुनेजा के भाई विजय कुमार जुनेजा (60) को घायल कर तीन लाख से भरा बैग लूट लिया। लुटेरे बैग लूटने के बाद वहां से फरार हो गए। दोनों आरोपी बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार थे। उनके ड्राइवर ने घायल अवस्था में उन्हें सतगुरु प्रताप सिंह अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल विजय बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन



जसपाल बांगड़ स्थित विधाता सीमेंट फैक्टरी के मालिक विजय कुमार जुनेजा सोमवार दोपहर फैक्टरी से अपनी कार में निकले थे। फैक्टरी से कुछ ही दूरी पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने अपनी स्कूटी उनकी कार के आगे लगा दी। ड्राइवर ने  कार रोक दी। इसी दौरान एक आरोपी उतरा और उसने ड्राइवर को चाकू की नोक पर बंदी बना लिया, जबकि दूसरे ने विजय कुमार से बैग छीनना चाहा। विजय ने लुटेरे से काफी मुकाबला किया, मगर उसने तेजधार हथियार से विजय पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गए। आरोपियों ने उनके पास पड़ा तीन लाख रुपये से भरा बैग उठाया और फरार हो गए। विजय के ड्राइवर ने उन्हें अपोलो अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें