फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच की याचिका वापस लेने की धमकी

Mon, 29 Aug 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
नामधारी गुरुमाता चंद कौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
माता चंद कौर की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर करने वाले श्री भैणी साहिब के सरपंच को पत्र के जरिए केस की पैरवी न करने की धमकी मिली है।  
विज्ञापन


चार अप्रैल को श्री भैणी साहिब में नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर को दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की जानकारी देने वाले को सरकार ने दस लाख और नामधारी मुख्यालय ने बीस लाख रुपये देने का एलान कर रखा है। बावजूद इसके अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है।

श्री भैणी साहिब के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उन्हें रजिस्टर पोस्ट से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि वह माता चंद कौर की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दी गई याचिका को वापस ले लें। पत्र में यह भी चेताया गया है कि वह अदालत में इस याचिका की सुनवाई में हिस्सा भी न ले। 
विज्ञापन


सरपंच ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दी है। कमिश्नर ने इसकी जांच एडीसीपी जसविंदर सिंह को करने को कहा है। सरपंच ने कहा कि वे इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं और केस की हर हाल में पैरवी करेंगे। सरपंच ने आशंका जताई कि श्री भैणी साहिब में ही एक ग्रुप आरोपियों को बचाने में लगा है। पुलिस भी सरकार के दबाव में काम कर रही है।

सरपंच ने कहा कि नौ अगस्त को पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने बीस सितंबर तक लुधियाना पुलिस को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सरपंच ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी नहीं जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस धमकी के बावजूद सरपंच किसी भी तरह की सुरक्षा लेने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सरपंच ने कहा कि माता चंद कौर की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई। घटनास्थल पर दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि उनको सरपंच को आया धमकी भरा पत्र और जांच के लिए आवेदन मिला है। एडीसीपी-4 को इसकी जांच सौंपी गई है। पत्र की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें