फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली ने रचाई शादी, फिर लगाई फांसी

Mon, 29 Aug 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़सरी में सोमवार की भोर में गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जीजा और साली ने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही हैं।
विज्ञापन



बड़सरी निवासी सुरेश राजभर (30) की शादी  करीब तीन साल पहले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सरल राजभर की लड़की रीना से हुई थी। जिससे एक साल का बच्चा मुन्ना है। इसी दरम्यान रीना की छोटी बहन रिंकू (25) को सुरेश पसंद करने लगा। दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा और उन्होंने रक्षाबंधन के दिन अवनी नाथ मंदिर में शादी कर ली।


जब इसकी जानकारी सुरेश की पत्नी रीना को हुई तो वह नाराज होकर मायके बलुआ चली गई। वहां पर रीना की शिकायत पर पूर्व ग्राम प्रधान के यहां पंचायत हुई। लेकिन पंचायत में  मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं सका। पत्नी रीना ने इसकी शिकायत कोतवाली  बांसडीह में की। जिसकी पंचायत सोमवार को होनी थी।
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार की भोर में दोनों की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली।  घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा विभिन्न विंदुओं पर जांच पड़ताल की। इस बाबत एएसपी रामयज्ञ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का लग  रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तय हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें