आदेश यूनिवर्सिटी में बीडीएस कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रविवार रात को अपने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब छात्रा ने अपना कमरा नहीं खोला। लुधियाना के गांव भट्टिया की रहने वाली राजिंदर कौर (21) बीडीएस तीसरे साल की छात्रा थी।
छात्रा की माता ने बताया कि रविवार को दिन भर उनकी बेटी उनके साथ थी। वह शापिंग कर शाम करीब 5 बजे वापस लौट आए। वह उसको कॉलेज छोड़कर वापस घर चली गई। पुलिस चौकी भुच्चो मंडी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।