फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने गला काटकर की जान देने की कोशिश

Tue, 11 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सुसाइड के प्रयास
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन महीने की सजा काट रहे गांव पायल के बलप्रीत सिंह (36) ने बैरक के बाहर बने बाथरूम में जाकर मॉस्कीटो क्वाइल के स्टैंड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर रुप से घायल कैदी को जेल मुलाजिमों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां से उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बलप्रीत सिंह के गले का आपरेशन कर दिया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बलप्रीत ने किस कारण आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

ताजपुर चौकी इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि बलप्रीत सिंह के खिलाफ 2011 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में उसे कुछ महीनों की कैद हुई थी। 30 अक्तूबर को उसकी रिहाई थी। रविवार देर शाम बलदीप बाथरूम में गया और जहां उसने मॉस्कीटो क्वाइल के स्टैंड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी कैदियों ने जेल प्रशासन को बताया। इसके बाद मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने बलप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि बलप्रीत सिंह ने ऐसा क्यों किया, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी कैदी बोल नहीं सकता। उसके बोले जाने पर गले की नस काटने का कारण पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें