फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी कनेक्शन लेने से रोका तो किसान को मार डाला

Mon, 03 Aug 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामगढ़ भुल्लर में रविवार देर रात दो किसान भाईयों पर पड़ोसी किसान और उनके साथियों ने हमला कर दिया। इस वारदात में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
विज्ञापन


विवाद पानी की मोटर से बिजली चोरी रोकने को लेकर हुआ। जगरांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल में दाखिल हरदीप सिंह ने बताया कि उनके खेत में पानी की मोटर लगी है। पड़ोसी किसान करनैल सिंह ने अपने खेत में मोटर का बोर तो किया है, लेकिन उसने बिजली का कनेक्शन नहीं ले रखा है।

वह जबरदस्ती हमारी मोटर से कुंडी लगा कर अपने खेत में पानी देता है। वह और उसका भाई करनैल को ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन वह नहीं मानता था।

उनको शक था कि रविवार रात भी करनैल कुंडी लगा कर अपने खेतों में पानी देगा। वह अपने छोटे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ स्कूटर पर खेतों की तरफ गए।


उनका पड़ोसी करनैल सिंह, उसके बेटे मन्ना सिंह, धन्ना सिंह और चार अज्ञात व्यक्ति बाइक पर उनके पीछे आ गए। सभी के पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने दोनों भाइयों को घेर लिया(
विज्ञापन


उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुरप्रीत की मौत हो गई और वह जख्मी हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही डीएसपी हरिंदर सिंह और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करनैल सिंह, उसके दोनों बेटों समेत चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें