फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को आग लगाई

Mon, 07 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आग - फोटो : file
विज्ञापन
हैबोवाल के बच्चन सिंह नगर इलाके में रहने वाले रजनीश कुमार उर्फ छीना (50) ने सोमवार सुबह अपने घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसे छीना को उसकी मां सुदेश कौर ने आस-पास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने कहा कि रजनीश हंबड़ा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। करीब 15 साल पहले उसका तलाक हो गया था और वह अपनी मां सुदेश कौर के साथ रहता था। सोमवार सुबह छीना ने अपनी मां सुदेस को पैसे देकर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेज दिया। इसी दौरान पीछे से उसने घर में पड़े अपने स्कूटर में से पेट्रोल निकाला और खुद पर डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें