फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समराला के मंदिर में रामायण और पालकी को आग, बवाल

Thu, 19 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
समराला स्थित दुर्गा माता मंदिर में वीरवार दोपहर अज्ञात युवकों ने रामायण और पालकी को आग लगा दी। इसके बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए, दुकानें बंद कर दी गईं और लोगों ने मुख्य चौक पर धरना लगा कर लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची और जांच शुरू की। तनाव को देखते हुए शहर को छावनी में बदल दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को मंदिर के पुजारी बाबा जगन्नाथ अपने कमरे में भोजन कर रहे थे। मंदिर के अन्य लोग भी अपने अपने कामों में व्यस्त थे। तभी रामायण वाले कमरे से धुआं निकलता दिखा। इस पर सेवादारों ने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक रामायण के पन्ने और पालकी जल चुके थे। पुजारी के अनुसार मंदिर में पालकी पर रखी रामायण का रोजाना पाठ किया जाता है और प्रभात फेरी भी निकाली जाती है। सुचना मिलते ही लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। थाना प्रमुख अश्वनी कुमार और जिला खन्ना के कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शिवसेना के प्रधान रमन वढेहरा, समराला विकास मंच के प्रधान परमजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनीयां, नगर काउंसिल प्रधान मंगत राय समेत कई संगठनों के नेता भी मंदिर पहुंच गए। विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों समेत कई नेताओं की मौजूदगी में लोगों ने मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया। शिवसेना प्रधान रमन वढेहरा और परमजीत सिंह ने एलान किया कि यदि कल तक आरोपी काबू न किए गए तो शनिवार को समराला बंद रखा जाएगा। विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा कि शरारती तत्व लगातार पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन उनको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। साथ ही ढिल्लों ने साफ किया कि यदि दो दिन में आरोपी काबू न किए गए तो शहर में फिर से रोष मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें