फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली प्लेटलेट्स मामले में पांचों आरोपी दोबारा रिमांड पर 

Fri, 17 Jun 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले के गांव बहमण दिवाना से नकली प्लेटलेट्स समेत गिरफ्तार किए पांच आरोपियों दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, लाल बहादुर, नरिंदर सिंह, परमजीत का शुक्रवार को तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया। उन्हें पुलिस ने दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपियों को 20 जून तक के रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


वहीं रिलायंस लाइफ साइंस कंपनी के मैनेजर जाहीर बोरा से बठिंडा पुलिस ने पूछताछ के लिए फोन के जरिये संपर्क किया है। इसके अलावा उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर ली है, जहां पर यह डील हुई थी। 

काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि आरोपियों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। बीते तीन दिनों के रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि मुंबई स्थित रिलायंस लाइफ साइंस कंपनी के मैनेजर जाहीर बोरा ने उन्हें प्लेटलेट्स बनाने का आर्डर दिया था। उन्होेंने बताया कि आरोपियों की पूछताछ के आधार पर अब उक्त मैनेजर के साथ फोन पर संपर्क किया गया है। उसे जल्द ही बठिंडा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


‘चार शहरों में नकली प्लेटलेट्स को भेजा जाएगा’
सेहत विभाग के अधिकारी अमित दुग्गल ने बताया कि विभाग की पांच सदस्य टीम डॉ. राजकुमार, डॉ. इंद्रजीत सरां, डा. रोमाणा, डॉ. शिसन मित्तल और डॉ. शीनू की अगुवाई में नकली प्लेटलेट्स को पठानकोट, लुधियाना, मोहाली और अमृतसर भेजा जाएगा। वहां पर इंसीलेटर की सहायता से इसको नष्ट कर दिया जाएगा।

यह है मामला
काउंटर इंटेलिजेंस और सेहत विभाग ने बीते सोमवार को एक सांझे ऑपरेशन के तहत जिले के गांव बीड बहमण के पास बने एक मकान में छापामारी कर टैंकर को जब्त किया था। इसमें से करीब 21 हजार 752 नकली प्लेटलेट्स की थैलियां बरामद की गई।

आरोपियों ने रिलायंस कंपनी के साथ लाखों रुपये का सौदा कर असली प्लैटलेट्स तैयार करके देने थे। खून का इंतजाम ने होने के चलते आरोपियों ने सिंथेटिक प्लेटलेट्स को तैैयार करने के लिए 4 हजार लीटर दूध, 500 अंडे, 1 किलो मीठा सोडा, 3 किलो रिफाइंड तेल का उपयोग किया था।

सेहत विभाग के अनुसार उक्त तैयार किए गए नकली प्लैटलेट्स की पीएच 7 है, जो कि पूरी तरह तेजाब है। टीम ने आदेश अस्पताल के ब्लड इंचार्ज दिलबाग सिंह, मैक्स अस्पताल के लैब टेक्नीशियन परमजीत सिंह के अलावा भट्टी रोड पर स्थित सुखमनी फार्मा के संचालक परमजीत सिंह, परमजीत के भाई नरेंद्र सिंह और कंटेनर चालक लाल बहादुर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें