फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल से बुलाकर विदेशी छात्रा के साथ दुराचार

Mon, 05 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
rape - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बद्दोवाल के कॉलेज से बीबीए कर रही विदेशी छात्रा के साथ उसी के देश में रहने वाले छात्र ने दुराचार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने हॉस्टल के हेड को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर नेपो फ्रांसिस मसाइक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 

थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि पीड़िता छात्रा बीबीए पार्ट टू की छात्रा है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती है। आरोपी नेपो भी कुछ दिन पहले ही कॉलेज में आया है। कॉलेज में ही दोनों की मुलाकात हुई। देर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी उसके हॉस्टल के बाहर आया और उसे फोन पर नीचे बुलाया।
विज्ञापन


आरोपी उसे हॉस्टल से कुछ दूरी पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने इसके बारे में अपनी रूममेट्स को बताया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि आरोपी नेपो किसी पीजी में रहता है। पुलिस अभी पीजी का पता करा रही है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें