फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का हूटर सुना, खिलौना पिस्तौल छोड़ भागे लुटेरे

Fri, 06 Nov 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर के पास शुक्रवार सुबह पुलिस का हूटर सुन लुटेरे अपनी बाइक और खिलौना पिस्तौल छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली में तैनात एएसआई अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह थाना कोतवाली और पीसीआर के मुलाजिम इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान थाने की गाड़ी और पीसीआर के बाइक हूटर बजा रहे थे। इसी दौरान गली में खड़े कुछ युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिनके कब्जे से खिलौना पिस्तौल गिर गई। उनके मुताबिक उक्त युवक लुटेरा गिरोह के हो सकते हैं। जो बाइक बरामद की गई है, वह जालंधर नंबर का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें