फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले किया था चाचा का कत्ल, कंकाल मिला

Sun, 01 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
लगभग पांच साल पहले एक भतीजे ने अपने सगे चाचा का कत्ल कर उसकी लाश को एक किराए के मकान में दबा दिया था। उधर, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सिविल प्रशासन और फोरेंसिक माहिरों की मदद से कंकाल को बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन


आरोपी भतीजे ने अपने चाचा की जमीन हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों और एक पड़ोसी की मदद ली थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रमनदीप काला को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फोरेंसिक जांच अधिकारी शशि कपूर, सीआईए स्टाफ के बहादुर सिंह और नायब तहसीलदार बुढलाडा ओम प्रकाश की हाजिरी में शहर के वार्ड नंबर 19 में टेलीफोन एक्सचेंज के पास दबे कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हरविंदर सिंह (35) जो अविवाहित था, उसके हिस्से में 4 एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन


इसे हड़पने के लिए मृतक के भतीजे रमनदीप ने साजिश रची। इसके तहत उसने हरविंदर सिंह को 2011 में गांव शेरो से अगवा किया था। इसके बाद वह अपने चाचा हरविंद को अपने ननिहाल घर बुढलाडा के  गांव गड़दी में ले आया। वहां उसने अपने पिता भुपिंदर सिंह, मां राज कौर, मामा रणधीर सिंह और पड़ोसी अजैब सिंह के सहयोग से उसका कत्ल कर शव को उसी किराए के घर में दबा दिया। 

पुलिस ने रमनदीप काला, भुपिंदर सिंह, राज कौर, रणधीर सिंह और पड़ोसी अजैब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी रमनदीप काला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें