फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का कत्ल, नौ पर केस दर्ज

Sun, 01 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा उड़मुड़(होशियारपुर)
विज्ञापन
कत्ल - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव मूनक खुर्द में शनिवार रात एक नौजवान का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मृतक लवप्रीत सिंह लव के पिता पूर्व सरपंच  मंजीत सिंह के बयानों के आधार पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह की बहू राजदीप कौर, हरजाप सिंह सोनू, साब, हरमन, दीदार सिंह और तीन अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह के आरोपी प्रीतम सिंह की बहू राजदीप कौर के साथ संबंध थे। तीन महीने पहले वह घर से बिना बताए लवप्रीत के साथ नोएडा रहने चली गई थी। बाद में पंचायत के दखल के बाद वह अपने घर वापस आई। मृतक के
पिता ने आरोप लगाया कि राजदीप के पति, जो दुबई में रहता है, ने आरोपियों के साथ उसके बेटे को मारने की योजना बनाई।

उसका बेटा नोएडा जिम में ट्रेनर है और वहां से शाम को ही गांव लौटा था। खाना खाकर नौ बजे बाहर निकला था। रात साढ़े 11 बजे फोन आया कि प्रीतम सिंह के घर उसके बेटे को बंधक बना मारपीट की जा रही है। जब वो अमरीक सिंह के साथ वहां पहुंचे तो आरोपी उसके बेटे को तेजधार हथियारों और लकड़ी से मारपीट कर रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके देखते-देखते लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रीतम सिंह और राजदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें